फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dumper crushed bike brother died in gurugram

डंपर में फंसी बाइक, जीजा की मौत

Wed, 03 May 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 03 May 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
dumper crushed bike brother died in gurugram

तावडू रिवाडी रोड पर खोरी कलां के निकट डंपर की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर का चालक  वाहन को मौके पर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डोरी लाल  निवासी भिवाडी ने बताया कि वह जिलेट इंडिया लि. में  ऑपरेटर है। उसका जीजा शंकर सिंह  जोकि मूलरूप से थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर का रहने वाला है वर्तमान में चंद्रभान कालोनी खोरी कलां थाना तावडू में रहता है।
विज्ञापन


वह खुशखेड़ा टपूकड़ा में स्थित एक कंपनी में बतौर फोरमेन नौकरी  करता है। 2 मई को वह अपने जीजा  शंकर से मिलने खोरी कलां आया था।  खाना खाने के बाद  रात करीब 11 बजे वह और उसका जीजा शंकर भिवाडी जा रहे थे, जब वह तावडू रिवाडी रोड पर मस्जिद के निकट पहुंचे तो उसके आगे मोटरसाइकिल पर चल रहे उसके जीजा की बाइक में भिवाडी की ओर से आ रहे  डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में डंपर के अगले हिस्से में बाइक फंस गई। डंपर उसके जीजा शंकर को घसीटता हुआ काफी दूर ले गया।  गंभीर चोट लगने के कारण उसके जीजा शंकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।  अज्ञात चालक के विरुद्ध मृतक के साले डोरी लाल के बयान पर तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed