फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   due to rain Temperatures drop in Delhi rain on Wednesday as well

Weather Alert : दिल्ली में बारिश से गिरा पारा, आज भी बरसेंगे बदरा; जानें कितना रहेगा राजधानी का पारा

Wed, 10 Jul 2024 12:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 10 Jul 2024 12:47 AM IST
सार

बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। राजधानी में बारिश होने से हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। 

विज्ञापन
due to rain Temperatures drop in Delhi rain on Wednesday as well
दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में मंगलवार को हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई। मंगलवार को लगभग 30.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश लोदी रोड व सफदरजंग में रिकॉर्ड की गई है। वहीं, सबसे कम बारिश मयूर विहार में दर्ज हुई। बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार लोदी रोड में 35.8 एमएम, सफदरजंग में 30.8 एमएम, रिज में 11.3, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 10, पालम में 8.5 व आया नगर में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम बदल गया। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 74 फीसदी रहा।

विज्ञापन

रिज में 34 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक रिज सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पालम में 32.8, आया नगर में 33.1, लोदी रोड में 31.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में बारिश होने से हवा संतोषजनक श्रेणी बरकरार है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। 

मंगलवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---33.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----27.2 डिग्री सेल्सियस

बुधवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----26 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed