फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   due to prevailing fog 18 flights , 59 trains delayed, 13 rescheduled and 21 cancelled

जारी है सर्दी का सितम, कोहरे की वजह से 18 फ्लाइट डिले, 21ट्रेनें रद्द

Wed, 03 Jan 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Jan 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
 due to prevailing fog 18 flights , 59 trains delayed, 13 rescheduled and 21 cancelled
- फोटो : ANI

पिछले तीन दिन में कोहरे की वजह से 500 से ज्यादा विमान समय पर उड़ान नहीं भर सके, जिसकी वजह से दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


ठीक ऐसा ही आलम बुधवार सुबह भी देखने को मिला। घने कोहरे के बीच रनवे पर विजिबिलिटी कम होने के चलते करीब 18 विमान दिल्ली एयरपोर्ट से डिले हो गईं। वहीं करीब 21 ट्रेनें कोहरे की वजह से रद्द कर दी गई हैं। 59 ट्रेनें भी डिले हो गई है जबकि 13 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है।

विज्ञापन


 

बता दें कि, मंगलवार को भी घने कोहरे के बीच रनवे पर दृश्यता कम होने के चलते करीब 60 विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया था। जबकि छह विमान की उड़ान को रद्द करना पड़ा था। करीब 40 घरेलू और 26 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोहरे का असर पड़ा। इनके अलावा दिल्ली से चलने वालीं करीब 64 ट्रेनों को देरी से रवाना किया गया था।

इसका बड़ा असर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देखने को भी मिला। जहां हजारों की तादाद में यात्री कड़ाके की ठंड के बीच इधर-उधर सहारा लेते दिखाई दिए। रेलवे के अनुसार, 24 ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया। 31 दिसंबर से लेकर मंगलवार तक लगातार राजधानी के ऊपर कोहरे की गहरी परत छाई हुई है। 


तीन दिन तक गिरेगा तापमान
कोहरे की चपेट में आए शहर में आने वाले तीन दिनों में तापमान और लुढ़केगा। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिनों तक शहर का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आने वाले दिनों भी कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में शीत लहर चलने की संभावना जताई है।

कोहरे से राहत के संकेत नहीं, तापमान में भी होगी गिरावट

 due to prevailing fog 18 flights , 59 trains delayed, 13 rescheduled and 21 cancelled

दिल्ली-एनसीआर में साल का दूसरा दिन भी घने कोहरे के नाम रहा। आने वाले दिनों में भी अभी कोहरे से राहत के आसार नहीं हैं। कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर में कार व स्कूटर चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

घने कोहरे व तेज धूप न निकलने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। वर्ष 2013 के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान सबसे कम सामान्य से दो डिग्री कम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कोहरे से राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

नए साल के पहले दिन घना कोहरा रहने के बाद मंगलवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। सोमवार देर रात भी कोहरे के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सुबह दस बजे तक दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा रहा।

उसके बाद हल्की धूप खिली, लेकिन उससे भी खास राहत नहीं मिली। दोपहर चढ़ते-चढ़ते एक बार फिर कोहरा छाने लगा और सूरज कोहरे की चादर में खो गया। दरअसल हवा न चल पाने के कारण नमी आगे नहीं बढ़ पा रही है इस कारण से घना कोहरा छाया हुआ है।

 पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों मेें देखने को मिल रहा है और तापमान में गिरावट हो रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2013 में दो जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री, 2014 में 18 डिग्री, 2015 में 21.6, 2016 में 24 डिग्री व 2017 में 23 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग की मानें तो 6 जनवरी तक ना ही कोहरे से और ना ही ठंड से राहत मिलेगी। विभाग ने अगले दो दिनों मेें पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में शीत लहर चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed