फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   due to less heat in delhi number of patients suffering from vomiting diarrhea and nervousness started decreasing in hospitals

Delhi: राजधानी में गर्मी के तेवर नरम, अस्पतालों में घटने लगे उल्टी, दस्त और घबराहट के मरीज

Wed, 15 Jun 2022 04:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 15 Jun 2022 04:36 AM IST
सार

एम्स के एक डॉक्टर ने कहा कि बीते दिनों प्रचंड गर्मी के दौरान घबराहट वाले मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा था। हालांकि, अब संख्या बहुत कम है। मरीजों को भर्ती करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ रही है। प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दी जा रही है।

विज्ञापन
due to less heat in delhi number of patients suffering from vomiting diarrhea and nervousness started decreasing in hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में बीते दो दिनों से गर्मी के तेवर नरम होते ही अस्पतालों में उल्टी, दस्त और घबराहट के मरीजों की संख्या घटी है। पहले के मुकाबले अब इमरजेंसी में एक-दो रोगी ही पहुंच रहे हैं। अप्रैल में रिकॉर्ड बनाने के बाद मई के आखिर में गर्मी के तेवर और तल्ख हुए थे। इस वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी उछाल आया था।

विज्ञापन


बीते सप्ताह लोकनायक अस्पताल में गर्मी से परेशान पांच से अधिक मरीज भर्ती थे। वहीं, एम्स में भी प्रतिदिन उल्टी, दस्त, घबराहट व उच्च रक्तचाप के मरीज पहुंच रहे थे। इसी तरह के दिल्ली के अन्य अस्पतालों में भी मामले दर्ज किए जा रहे थे। अब दो दिन से गर्मी के तेवरों में कमी आई है।
विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि अब अस्पताल में प्रतिदिन एक या दो मरीज ही पहुंच रहे हैं। इन मरीजों को प्राथमिक उपचार के तहत ग्लूकोज चढ़ाकर स्थिति सामान्य होने पर थोड़ी देर में डिस्चार्ज कर दिया जा रहा है। केवल एक मरीज ऐसा है, जो अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीटीबी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुभाष गिरी के मुताबिक, बीते दिनों के मुकाबले गर्मी से परेशान होकर आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दे रहा है, जिससे मरीजों को सही समय पर इलाज मिल सके।


एम्स के एक डॉक्टर ने कहा कि बीते दिनों प्रचंड गर्मी के दौरान घबराहट वाले मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा था। हालांकि, अब संख्या बहुत कम है। मरीजों को भर्ती करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ रही है। प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed