फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to increasing pollution in Delhi, people are facing difficulty in breathing

Delhi Pollution: धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में चुभन; यहां जानें AQI

Thu, 21 Nov 2024 08:01 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Nov 2024 08:01 AM IST
सार

राजधानी गैस चैंबर बनी हुई है। प्रदूषण बढ़ने से लोगों की सांस उखड़ रही है। आलम यह है कि सीने में जलन और ज्यादा देर तक खुले में रहने से आंखों में चुभन हो रही है। 

विज्ञापन
Due to increasing pollution in Delhi, people are facing difficulty in breathing
Delhi Pollution - फोटो : एएनआई

विस्तार

मौसमी दशाओं के बदलने से लोगों को कोहरा और स्मॉग की मार झेलनी पड़ रही है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने के कारण राजधानी में धुंध की एक परत छाई हुई है। दिल्ली के कई हिस्सों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। राजधानी गैस चैंबर बनी हुई है। इससे लोगों की सांस उखड़ रही है। आलम यह है कि सीने में जलन और ज्यादा देर तक खुले में रहने से आंखों में चुभन हो रही है। 

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 405, मुंडका में 413, बवाना में 418, अशोक विहार 414, आईटीओ 355, जहांगीरपुरी 435, रोहिणी 407, नजफगढ़ 366, आरकेपुरम 387, पंजाबी बाग 407, सोनिया विहार 394, द्वारका सेक्टर 8 में 401 दर्ज किया गया है।


शनिवार को हो सकता है हवा में सुधार
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशाओं की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। बृहस्पतिवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। ऐसे में हवा की चाल 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। हवा की चाल 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। इस दौरान घने से घना कोहरा छाने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed