फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to enmity, goons attacked, many people including women and children were injured.

Delhi NCR News: रंजिश में दबंगों ने किया हमला, महिलाओं-बच्चों समेत कई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
करीब छह माह पहले बृज चौरासी कोस की परिक्रमा मार्ग पर मांसाहारी बिरयानी दुकान को लेकर विवाद हुआ था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। बिछोर गांव में पुरानी रंजिश ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। रंजिश के चलते एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुन्हाना अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरो ने घायलों को नलहड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पीड़िता रेखा पत्नी रविकांत निवासी बिछोर ने थाना बिछोर में दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों से पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है। करीब छह महीने पहले बृज चौरासी कोस की परिक्रमा मार्ग पर मांसाहारी बिरयानी दुकान को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी पक्ष आए दिन उन्हें परेशान करता था और कुछ दिन पहले भी गाली-गलौज की घटना हुई थी।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, 26 अप्रैल की शाम करीब छह बजे उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव के इस्लाम, अज्जर, आरिफ, साहिल, शाहरूख, इरफान, साईस्ता, सहित तकरीबन 50 लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर के बाहर आ धमके और शोर-शराबा करने लगे। जब उन्होंने बाहर निकलकर कारण पूछा तो आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर घर में घुस गए और महिलाओं के साथ मारपीट की। बच्चों पर भी ईंट-पत्थर फेंके गए। करीब दस मिनट तक लगातार पत्थरबाजी होती रही, जिससे घर के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता ने बताया कि हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि उनके पति और बच्चों को भी चोटें आई हैं। घर में मौजूद लड़कियों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को पहले सरकारी अस्पताल पुन्हाना ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए कुछ को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जांच अधिकारी महेन्द्र सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article