फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   due to currency dispensar atm are not working, will take 10 more days to be normal

अभी 10 दिन और रुलाएगा एटीएम, इन कारणों से नहीं डाले जा पा रहे हैं पैसे

Sat, 12 Nov 2016 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 12 Nov 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
due to currency dispensar atm are not working, will take 10 more days to be normal
एटीएम - फोटो : अमर उजाला

नोट पर चोट का असर गुरुग्राम के एटीएम पर पड़ रहा है। दावा किया गया था कि एटीएम में शुक्रवार से पैसे आने लगेंगे। पर ऐसा नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक एटीएम के माध्यम से पैसे आने में अभी 10 द‌िन का समय से मिलेगा। क्योंकि तकनीकी कारणों से एटीएम में पैसे नहीं डाले जा पा रहे हैं। नई करेंसी मशीन में लगे करेंसी डिस्पेंसर में फिट नहीं बैठ पा रही है।

विज्ञापन


वहीं रिजर्ब बैंक द्वारा बैंकों को छोटी नोट उपलब्ध नहीं कराई जा पा रही है। इससे आम लोगों, मरीजों, कारोबारियों और उद्योग जगत को काफी दिक्कत हो रही है।

साइबर सिटी में बैंक खुलने से काफी पहले ही लोगों की लाइन लग गई थी। आलम यह है कि लोगों के पास रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए पैसे नहीं बचे हैं। जिन लोगों को 2000 रुपये की नई नोट मिली है वह उसका खुल्ला नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन


एक बैंक अधिकारी धर्मबीर गोदारा का कहना है कि एटीएम में पैसे आने थोड़ा समय लग सकता है। क्योंकि एटीएम के करेंसी डिस्पेंसर को नई करेंसी के मुताबिक बनाया जा रहा है। लोगों को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ-सौ के नोट म‌िले तो एटीएम चलने लगेंगे

due to currency dispensar atm are not working, will take 10 more days to be normal
note - फोटो : अमर उजाला

लीड बैक के मैनेजर आरसी नायक ने कहा कि रिजर्ब बैंक से करेंसी नहीं मिलने के कारण थोड़ी दिक्कत हो रही है। अगर वहां से सौ-सौ की नोट मिल जाती है तो एटीएम को चालू किया जा सकता है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से रिजर्ब बैंक से इस बारे में बात की रही है। उम्मीद की जा रही है इस समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा। नोट को लेकर शहर के सभी बड़े अस्पतालों में मरीज परेशान रहे।

छुट्टी के दिन खुले रहेंगे बैंक
गुरुग्राम के सभी सरकारी बैंक छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे। शनिवार और रविवार के दिन भी आम आदमी का काम बैंकों में होगा। यहां उनके नोट बदलने के साथ-साथ डिपोजिट भी कराए जा सकते हैं।

पुराने नोट से जमा हो रहा बिजली का बिल
बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं से पुराने नोट लिए जा रहे हैं। इसके माध्यम से वह अपने बिजली के बिजल को जमा कर रहे हैं। शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोगों ने बिजली बिल जमा करने वाले काउंटरों पर लोग मौजूद थे। यह काउंटर उपभोक्ताओं के लिए रात 12:00 बजे तक खुले रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed