फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to bad weather flight operations are affected at delhi airport

खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही प्रभावित

Mon, 30 Dec 2019 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Due to bad weather flight operations are affected at delhi airport
दिल्ली एयरपोर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण विमानों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस स्थिति में केवल कैट 3बी सिस्टम से प्रशिक्षित पायलट ही विमान लैंड करा पा रहे हैं। ऐसे में एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ाने के बारे में जानने के लिए एयरलाइन के संपर्क में रहें। 

विज्ञापन


राजधानी में 118 साल में पहली बार लगातार 16 दिन शीतलहर

दिल्ली में लगातार 16वें दिन भी शीत लहर जारी रही। इसने 118 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले, दिसंबर 1997 में लगातार 13 दिन तक दिल्ली में शीतलहर चली थी। उधर, 1901 में सर्दी ने दिसंबर महीने में इसी तरह कहर बरपाया था। नए साल में एक से तीन जनवरी तक रात के वक्त हल्की बारिश और दो जनवरी को ओलावृष्टि का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को हवा की दिशा बदली तो तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। सुबह से ही हवा पूर्व से बह रही थी। इसके बाद भी पूरे दिन ठिठुरन की स्थिति रही। लोदी रोड पर न्यूनतम तापमान 2.8, पालम में 3.2, सफदरजंग में 3.6, जबकि आया नगर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में घने कोहरे की वजह से विमान सेवा प्रभावित हुई। दूसरी तरफ, कोहरे का असर ट्रेनों के आवागमन पर भी पड़ा।


सोमवार सुबह भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 31 दिसंबर को हवा की रफ्तार बढ़ेगी। नए साल में एक से तीन जनवरी के दौरान रात के वक्त हल्की बारिश होगी। दो जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि हो सकती है। कोहरे का प्रभाव लगातार कुछ दिन बने रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed