फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU to groom a new workforce of AI talent

Delhi NCR News: एआई टैलेंट की नई फौज तैयार करेगा डीयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
डीयू ने एएमडी के साथ की साझेदारी, 10 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी इंडस्ट्री-ग्रेड एआई ट्रेनिंग
विज्ञापन

- छात्रों को मिलेगा एएमडी के ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म और जीपीयू क्लाउड का प्रैक्टिकल एक्सेस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय और अमेरिकी चिप कंपनी एएमडी ने अगली पीढ़ी के एआई टैलेंट को तैयार करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। बृहस्पतिवार को दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल के तहत अगले साल तक करीब 10 हजार विद्यार्थियों को एआई की इंडस्ट्री-ग्रेड ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है।
समझौते पर दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता और एएमडी इंडिया की कंट्री हेड जया जगदीश ने हस्ताक्षर किए। डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि भारत में एआई शिक्षा और इनोवेशन को आगे बढ़ाने में एएमडी के साथ डीयू की यह साझेदारी अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

एमओयू के तहत एएमडी अपना एआई एनगेज डेवलपर प्रोग्राम डीयू में शुरू करेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को एएमडी के ओपन-सोर्स, एआई सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म लर्निंग रिसोर्स और डेवलपर जीपीयू क्लाउड क्रेडिट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इस ट्रेनिंग के जरिए विद्यार्थी केवल एआई के सिद्धांत नहीं सीखेंगे, बल्कि इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले टूल्स के माध्यम से एआई एप्लिकेशन तैयार करने, उनकी टेस्टिंग करने का व्यावहारिक अनुभव भी हासिल करेंगे। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों और फैकल्टी को एएमडी के एआई लर्निंग करिकुलम, तकनीकी वर्कशॉप, ओपन-सॉफ्टवेयर इको-सिस्टम और प्रैक्टिकल प्रयोगों के लिए क्लाउड आधारित जीपीयू संसाधनों तक पहुंच मिलेगी। इस दौरान डीयू दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी, डीन अकादमिक प्रो. के रत्नाबली, डीयू कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन अनूप लाठर और फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. संजीव सिंह समेत दोनों संस्थानों के कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमडी इंडिया की कंट्री हेड जया जगदीश ने कहा कि डीयू के साथ यह साझेदारी छात्रों को एआई की बुनियादी समझ से आगे बढ़कर वास्तविक एआई समाधान तैयार करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed