{"_id":"6aba780d7fa9d32554005fa9","slug":"du-suspends-three-students-in-connection-with-the-molestation-of-hindu-college-female-students-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156904-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हिंदू कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में डीयू ने तीन छात्र किए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हिंदू कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में डीयू ने तीन छात्र किए निलंबित
विज्ञापन
-छात्रों के कैंपस परिसर में आने पर भी डीयू ने लगाया प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने हिंदू कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी तीन छात्रों को निलंबित कर दिया है। साथ ही छात्रों के कैंपस परिसर में आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय ने यह कार्रवाई छात्रों के खिलाफ 23 सितंबर को दर्ज मुकदमे के आधार पर की है।
विश्वविद्यालय ने जिन तीन छात्रों को निलंबित किया है उसमें अभिमन्यु कुमार, अभिनव कुमार और नमन शामिल हैं। तीनों छात्रों डीयू लॉ सेंटर-2 से एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे। निलंबन को लेकर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर कार्यालय ने तीन अलग-अलग नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अनुसार 23 सितंबर की शाम हुई घटना के संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर विश्वविद्यालय ने यह कार्रवाई की है। दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसार तत्काल प्रभाव से अध्ययन पाठ्यक्रम से निलंबित किया गया है। इसे डीयू के सक्षम प्राधिकारी द्वारा मंजूर किया गया है।
बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को रात साढ़े नौ बजे मुखर्जी नगर के विजय नगर इलाके में हिंदू कॉलेज के स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्रा अपने दोस्त के साथ जा रही थी। तभी सफेद रंग की टाटा सफारी कार में सवार युवकों ने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी की थी। जब छात्राओं ने विरोध किया और वीडियो बनाने लगी तो आरोपी छात्रों ने उन्हें जबरन गाड़ी के अंदर खींचने का प्रयास किया था।