फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A play that looks at history from the perspective of ordinary people

Delhi NCR News: इतिहास को आम लोगों की नजर से देखता नाटक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। ओपी जिंदल सभागार में 26 और 27 सितंबर को राजत कपूर के निर्देशन में नाटक द थिंग विद फेदर्स का मंचन हुआ। आद्यम थिएटर की ओर से प्रस्तुत इस नाटक ने इतिहास के उथल-पुथल भरे दौर को युद्ध और राजनीति के बजाय आम लोगों की नजर से देखा। कहानी 20वीं सदी के शुरुआती दशकों की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है। असाधारण परिस्थितियों के बीच साधारण लोग किस तरह अपने रिश्तों, दुख और उम्मीद को बचाए रखते हैं, यही इसकी केंद्रीय संवेदना है।
विज्ञापन

रबिया कपूर और चंद्रचूड़ राय के साथ लिखे इस नाटक में पक्षियों को भी कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। वे घटनाओं के मूक गवाह बनकर इंसानी बदलाव और बीते समय को देखते हैं। मंच पर विनय पाठक, मंत्रा, नील भूपालम, भाव्या रामपाल, वारिस अहमद जैदी, चंद्रचूड़ राय, अमित पुरोहित, राधिका मेहरोत्रा, विधुशी चड्ढा, भाग्यश्री तारके और आरशा मुखर्जी ने अभिनय किया। इशा अहलूवालिया की वेशभूषा, विक्रांत ठाकुर की प्रकाश परिकल्पना, आदित्य नारायण का संगीत और मीना अग्रवाल की मंच परिकल्पना ने कहानी के माहौल को आकार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed