फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two miscreants were freed after an attack on the police team that had gone to apprehend the accused

Delhi NCR News: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दो बदमाशों को छुड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
-जाफराबाद स्थित विजय पार्क की घटना, दो पुलिसकर्मी घायल, 5 नामजद समेत 7 पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। जाफराबाद स्थित विजय पार्क इलाके में वांटेड आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। लूट व ठगी के मामलों में वांटेड आशु और निक्की को लोगों ने पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया। घर में मौजूद लोगों ने दो पुलिसकर्मियों को घेरकर मारपीट की। वारदात में दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए।
जाफराबाद थाना पुलिस ने 5 नामजद समेत 7 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। 24 सितंबर रात 10 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांटेड आरोपी आशु और निक्की उर्फ निशांत विजय पार्क की गली नंबर-4 में छिपे हैं। आशु वर्ष 2024 के एक मामले में कोर्ट से घोषित भगोड़ा भी है।
विज्ञापन



अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले
पुलिस मौके पर पहुंची तो आशु, निक्की, भगत, कृष्ण, तरुण व दो अन्य लोग मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने अतिरिक्त बल मंगवाना चाहा, तभी आरोपियों को भनक लगी और उन्होंने हमला कर दिया। भगत ने सिपाही उधम को धक्का दिया। हवलदार संदीप ने निक्की को दबोचा तो कृष्ण व अन्य ने हमला कर उसे छुड़ा लिया। इस खींचतान के बीच आशु और निक्की अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। 25 सितंबर को एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस फरार बदमाशों व हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed