फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modern medical facilities will soon be available at Girdhar Lal Hospital

Delhi NCR News: गिरधर लाल अस्पताल में जल्द मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
4 करोड़ से मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर, शुरू होंगी डायलिसिस और जन औषधि सेवाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गिरधर लाल अस्पताल में मरीजों को जल्द ही अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में नई मेडिकल मशीनें और उपकरण लगाने के साथ-साथ डायलिसिस सेवा शुरू करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। अस्पताल के सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सोमवार को उप महापौर डॉ. मोनिका पंत ने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद कर मिलने वाली सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

उप महापौर ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि दवाओं की कोई कमी न रहे और परिसर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने बताया कि मरीजों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में जल्द ही एक जन औषधि स्टोर खोलने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed