फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student was blackmailed by making porn videos accused arrested

अश्लील वीडियो बनाकर डीयू की छात्रा को कर रहा था ब्लैकमेल, गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2019 06:20 AM IST
विज्ञापन
DU student was blackmailed by making porn videos accused arrested
arrest - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण दिल्ली स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म व उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा की अश्लील वीडियो बना ली थी और उससे वसूली कर रहा था। छात्रा घर से उसे ज्वेलरी लाकर देती रही। आरोपी की मांग बढ़ी तो छात्रा ने इसकी शिकायत हौजखास थाने में दे दी। पुलिस ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित छात्रा की आरोपी से जान-पहचान एक कॉमन दोस्त के जरिये हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। आरोपी दीपक (22) छात्रा को शादी करने का झांसा देने लगा। वह करीब एक वर्ष पहले छात्रा को माता-पिता से मिलाने के लिए नोएडा ले गया ओर वहां एक कमरे में उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि उसने उसकी अशील वीडियो बना ली है, अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। आरोपी ब्लैकमेल कर छात्रा से वसूली करने लगा। आरोपी ने छात्रा से सोने की चेन व अन्य ज्वेलरी ले ली थी। आरोपी की मांग बढ़ने लगी, तो छात्रा ने इसकी शिकायत हौजखास थाने में दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हौजखास पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी दीपक को नोएडा के सेक्टर-93 स्थित उसके घर दबिश देकर 11 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से छात्रा डिप्रेशन में है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर लिया है। मोबाइल को जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपी दीपक नोएडा में ही पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed