फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student theft phone, arrest

डीयू की छात्रा ने की शर्मनाक हरकत

Wed, 30 Apr 2014 04:55 PM IST
Updated Wed, 30 Apr 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
DU student theft phone, arrest

दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज। यहां आसानी से दाखिला नहीं मिलता। संपन्न परिवार और राजनीतिक पहुंच के साथ ही पढ़ाई में अच्छे अंक बेहद जरूरी हैं।

विज्ञापन


इन सबके बावजूद महंगे और आई फोन एप्पल एस-5 के क्रेज ने एक छात्रा को बॉयफ्रेंड के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पुलिस के अनुसार, ग्रेटर कैलाश (जीके) के डब्ल्यू ब्लॉक में रहने वाले सुदीप मजूमदार ने जीके थाना पुलिस को 19 अप्रैल को मोबाइल चोरी की शिकायत दी थी।

जिम से चुराया फोन

DU student theft phone, arrest

सुदीप ने बताया कि वह 18 अप्रैल को ग्रेटर कैलाश के एन-ब्लॉक स्थित जिम में गया था। वहां टेबल पर रखा उसका एप्पल फोन चोरी हो गया।

सुदीप ने अपने मोबाइल में बायोमेट्रिक लॉक कोड डाला हुआ था। उसने चोरी की शिकायत जीके  स्थित एप्पल शोरूम में भी कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, छात्रा जिम में जाती थी और पीजी में रहती है। जल्द ही मामले की जानकारी कॉलेज प्रशासन को दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड को भेज दी लॉक खुलवाने

DU student theft phone, arrest

सुदीप के फोन को एलएसआर में पढ़ने वाली छात्रा सुमन (बदला हुआ नाम) ने चुराया था। उसने फोन को अपने फेसबुक बॉयफ्रेंड गुड़गांव निवासी प्रशांत के जरिए एप्पल शोरूम में लॉक खुलवाने के लिए भेज दिया।

वहां इस फोन को जब ट्रैकिंग पर डाला गया तो सिस्टम में स्टोलन लिखा आया। शोरूम से इसकी जानकारी जीके थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शनिवार को सुमन और प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने छात्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत चोरी का मामला दर्ज किया है, जबकि उसके दोस्त के खिलाफ 120बी में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed