फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student jumped from the metro station

मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर डीयू की छात्रा ने जान दी

Thu, 11 Jun 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Jun 2015 03:01 AM IST
विज्ञापन
DU student jumped from the metro station

नांगलोई मेट्रो स्टेशन से बुधवार सुबह डीयू की एक छात्रा ने नीचे सड़क पर छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रेखा (21) परिवार के साथ किराड़ी गांव में रहती थी। वह डीयू में पत्राचार से बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रही थी। इसके अलावा वह उत्तम नगर के एक स्कूल में पार्ट टाइम शिक्षिका भी थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह वह घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकली थी। इस बीच करीब 6.30 बजे वह नांगलोई मेट्रो स्टेशन पहुंच गई। अचानक उसने मेट्रो स्टेशन से नीचे सड़क पर छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व रेखा का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि रेखा एक युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी भी करना चाहती थी। लेकिन युवक शादी से इंकार कर रहा था। बुधवार को युवक की शादी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी वजह से रेखा ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed