फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Myaun: special codeword for drugs supply in rave party

डीयू में म्याऊं: रेव पार्टी के लिए खास कोडवर्ड से ड्रग्स सप्लाई

Tue, 13 Oct 2015 08:36 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
DU Myaun: special codeword for drugs supply in rave party

उत्तरी जिला पुलिस ने रेव पार्टी में ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल नाइजीरियन युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर 9 ग्राम ड्रग्स बरामद किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पुलिस को दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में ड्रग्स के इस्तेमाल होने की जानकारी मिली थी।

10 अक्तूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रानीबाग निवासी दो युवक संजीव और उमंग इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए आने वाले हैं।
विज्ञापन

अवैध रूप से रह रहा था दिल्ली में

DU Myaun: special codeword for drugs supply in rave party

इस सूचना पर पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। इनके पास से छह ग्राम म्याऊं ड्रग्स मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें एक नाइजीरियन युवक विक्टर ड्रग्स की सप्लाई करता है।


पुलिस ने 12 अक्तूबर को विक्टर को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 ग्राम म्याऊं ड्रग्स बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि विक्टर वर्ष 2012 से भारत में रह रहा है।

वर्ष 2013 में उसका वीजा समाप्त हो गया उसके बावजूद वो यहां अवैध रूप से रह रहा है।

कॉलर ट्यून पर भी म्याऊं

DU Myaun: special codeword for drugs supply in rave party

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह को गत रविवार को गुड़गांव में आयोजित रेव पार्टी में काफी ड्रग्स सप्लाई करनी थी। लेकिन गिरफ्तारी होने की वजह से वे ड्रग्स सप्लाई नहीं कर पाए।


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि विक्टर फोन पर म्याऊं कहने के बाद ही ड्रग्स की सप्लाई करता था। उसने बताया कि म्याऊं कहने वाले को वह अपना ग्राहक समझता था।

उसने अपने फोन के कॉलर ट्यून पर भी म्याऊं ही लगा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed