फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: Information about vacant seats today, preferences can be re-arranged

डीयू : खाली सीटों की जानकारी आज, वरीयताओं को दुबारा कर सकेंगे व्यवस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
पहले राउंड में फीस का भुगतान कर 62,200 छात्रों ने लिया दाखिला
विज्ञापन


कई कॉलेजों में दाखिले के लिए बेहद सीमित अवसर बचेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत स्नातक प्रोग्राम की आधे से अधिक सीटें पहले राउंड में ही भर गई हैं। 19 जुलाई को किए गए पहले सीट आवंटन के लिए 23 जुलाई शाम पांच बजे तक फीस भुगतान का अंतिम दिन था लेकिन छात्रों की सहूलियत के लिए प्रशासन ने समय सीमा को बढ़ाकर रात 12 बजे तक कर दिया। पहले राउंड में फीस का भुगतान कर 62,200 छात्रों ने विभिन्न स्नातक प्रोग्राम में दाखिला ले लिया।
फीस जमा कराने की समय सीमा बढ़ने के कारण दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या और बढ़ जाएगी। कई कॉलेजों में इस राउंड के बाद सीमित अवसर बचेंगे। कुछ कॉलेजों में सीट छोड़ने पर ही दाखिले की गुजांइश बनेगी। स्नातक प्रोग्राम की 71,624 सीटों में से बुधवार रात तक 62, 200 दाखिले हो गए। इस तरह से 90 फीसदी तक सीटें भर गई हैं। कई कॉलेजों में तो सीटों से अधिक दाखिले हो गए हैं। कॉलेजों में बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स में ज्यादा दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन


अब डीयू की ओर से बृहस्पतिवार को छात्रों के डैशबोर्ड पर शाम पांच बजे जिन-जिन कॉलेजों के कोर्सेज में सीटें खाली हैं, उनकी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। 24 जुलाई शाम पांच बजे से 25 जुलाई से शाम पांच बजे तक पहले भरी गई वरीयताओं को दुबारा व्यवस्थित कर सकेंगे। सीट का आवंटन 28 जुलाई को किया जाएगा जिसके आधार पर 28 जुलाई से 30 जुलाई तक सीट को स्वीकार किया जा सकेगा। इसके बाद एक अगस्त तक छात्र फीस का भुगतान कर सकेंगे। यदि इस राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो विश्वविद्यालय की ओर से अन्य राउंड की घोषणा की जाएगी। पहले राउंड के लिए डीयू ने 93 हजार से अधिक सीट आवंटित की थी जिसमे से 80,182 ने सीट को स्वीकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed