फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU hikes fees for all first year students in UG PG and PhD programmes

किस कोर्स के लिए लगेंगे कितने रुपये: इस सत्र से बढ़ेगा बोझ, स्नातक-स्नातकोत्तर की फीस बढ़ाने की तैयारी में DU

Thu, 25 Jul 2024 07:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 Jul 2024 07:50 PM IST
सार

फीस संशोधन कमेटी की सिफारिशों को कुलपति की मंजूरी के बाद इसे शनिवार को होने जा रही कार्यकारी परिषद की बैठक में रिपोर्टिंग आइटम के रूप में रखा जाएगा। बीटेक के इस साल के फीस ढांचे पर नजर डालें तो फीस में वार्षिक आठ हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
DU hikes fees for all first year students in UG PG and PhD programmes
आगामी सत्र से बढ़ेगी फीस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र 2024-25 से पढ़ाई महंगी होने जा रही है। विश्वविद्यालय स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की फीस बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। बीटेक प्रोग्राम, पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड लॉ प्रोग्राम (बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी), इंटिग्रेटिड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटेप), विदेशी छात्रों के लिए, पीएचडी व एनसीवेब (नॉन कॉलेजिऐट महिला शिक्षा बोर्ड) में फीस बढ़ाई जाएगी। बीटेक कोर्स में तो अगले चार साल तक फीस बढ़ाने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन

फीस संशोधन कमेटी की सिफारिशों को कुलपति की मंजूरी के बाद इसे शनिवार को होने जा रही कार्यकारी परिषद की बैठक में रिपोर्टिंग आइटम के रूप में रखा जाएगा। बीटेक के इस साल के फीस ढांचे पर नजर डालें तो फीस में वार्षिक आठ हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में बीटेक की फीस वार्षिक 2,16,000 है जिसे बढ़ाकर 2,24,000 किया जाएगा। लॉ प्रोग्राम में वर्तमान फीस 1,90,000 है जोकि बढ़कर 1,99,700 हो जाएगी। एनसीवेब के बीए व बीकॉम प्रोग्राम में जो फीस 3200-3600 तक है, वह बढ़कर 7,130 रुपये तक हो जाएगी। इस तरह से विभिन्न पाठ्यक्रमों में बढ़ोतरी दो हजार से लेकर 9 हजार रुपये तक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू की कार्यकारी परिषद के सदस्य अमन कुमार ने बताया कि इस फीस बढ़ोतरी को नियम 11जी के तहत कार्यकारी परिषद की बैठक में रिपोर्टिंग आइटम के रूप में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह से फीस बढ़ोतरी करना अनुचित है क्योंकि इससे निम्न वर्ग व उच्च मध्य वर्गीय छात्रों पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। डीयू एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है और यहां निम्न आय वर्ग वाले छात्र भी कम फीस में पढ़ पाते हैं लेकिन फीस बढ़ोतरी करने से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ेगा। बीटेक पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न कार्यक्रमों की फीस संरचना में निरंतर वृद्धि ठीक नहीं है। छात्रों द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय को चुनने का एक कारण इसकी फीस संरचना है लेकिन हाल ही में दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने उच्च फीस संरचना वाले पाठ्यक्रम शुरू किए हैं और उनमें भी वृद्धि शुरू हो गई है। विश्वविद्यालयों को स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए कहा जा रहा है जिससे केंद्रीय विश्वविद्यालयों का व्यवसायीकरण और निजीकरण हो रहा है। इस तरह से आर्थिक रूप से गरीब वर्ग के छात्र कहां जाएंगे।

विज्ञापन

बीटेक की चार साल तक बढ़ने वाली प्रस्तावित फीस
सत्र फीस
2024-25 2,24,000
2025-26 2,35,200
2026-27 2,46,960
2027-28 2,59,310

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed