फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Du graduate tried to beg for a day and earned more then a bpo employee

डीयू ग्रेजुएट निकला भीख मांगने, वायरल हुआ कमाई का वीडियो

Sat, 01 Aug 2015 03:01 PM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
Du graduate tried to beg for a day and earned more then a bpo employee

इस साल के रैमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता और दिल्ली में अपना एनजीओ चलाने वाले अंशू गुप्ता का कहना है कि भिखारी केवल शहरों में ही दिखते हैं गांव में बहुत कम पाए जाते हैं।

विज्ञापन


इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर शहर में भीख मांगने वालों से पूछें तो आप पाएंगे कि अपने गांव में वह अच्छा-खासा सम्मानित व्यक्ति है, लेकिन गांव की बदहाल हालत ने उसे शहर में भीख मांगने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


जबकि शहरों में भीख मांगने का काम इतना सामान्य हो चुका है कि यहां रहने वाले लोग इसे रोजाना की जिंदगी का हिस्सा मानते हैं। बल्कि शहरों में तो यह इतनी सामान्य बात हो चुकी है कि अब यह एक संगठित पेशे की शक्ल अख्तियार कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पेशे की सच्चाई और इससे जुड़ी कमाई पर बना एक वीडियो फिलहाल इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। 31 जुलाई को यू-ट्यूब पर पोस्ट किया गया यह वीडियो अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

दो घंटे में भीखारी कमाता है इतना!

Du graduate tried to beg for a day and earned more then a bpo employee

असल में इस वीडियो में दिखाया गया है कि डीयू से ग्रेजुएट एक छात्र बीपीओ में नौकरी करके महीने में पंद्रह हजार रुपये कमाता है, जबकि सड़क पर भीख मांगने का काम करने वाला शख्स उससे कहीं ज्यादा की कमाई करता है।

इंडी वायरल की टीम एक युवा को भिखारी के गेटअप में स्पाई कैमरे के साथ सड़क पर भीख मांगने के लिए भेजती है। दो घंटे भीख मांगने के बाद वह युवा दो सौ रुपये कमाने का दावा करता है।

वीडियो में बताया गया है कि इस तरह से एक दिन में ही एक भीखारी दस घंटे के अपने काम से एक हजार रुपया प्रतिदिन यानि म‌हीने के तीस हजार रुपये कमाता है, जबकि बीपीओ में काम करने वाला डीयू का ग्रेजुएट महीने के पंद्रह हजार।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed