फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU gave the message of green and clean campus

Delhi NCR News: डीयू ने दिया हरित व स्वच्छ कैंपस का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
साउथ कैंपस के एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के विद्यार्थियों ने निकाली रैली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के आत्माराम सनातन धर्म (एआरएसडी) कॉलेज में शुक्रवार को हरित व स्वच्छ कैंपस की शुरुआत की गई। इस अभियान में साउथ कैंपस के आत्माराम कॉलेज के साथ वेंकटेश्वर, आर्यभट्ट, राम लाल आनंद, मोतीलाल नेहरू कॉलेज ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्वच्छ कैंपस हरित कैंपस नारे के साथ एक रैली निकाली गई जिसमें सभी कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के विद्यार्थी शामिल हुए।

रैली के माध्यम से शिक्षकों व छात्रों ने लोगों को अपने आसपास गंदगी न करने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। रैली में छात्र संघ चुनाव में कचरा ना फैलाने के लिए छात्रों को जागरूक किया गया। अभियान की शुरुआत करते हुए डीयू के प्रॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति की दशा बिगड़ती जा रही है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि हम उन सभी कारणों को कम करने की ओर बढ़ें जिससे हमारे आसपास का वातावरण दूषित होता है। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. योगेश सिंह के निर्देशानुसार यह आयोजन किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में डीसीपी साउथ ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि स्वच्छता और हरियाली हमारे स्वास्थ्य और भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार के प्रति छात्रों को सचेत रहना चाहिए और अपने वोट रूपी अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।इस अवसर पर एआरएसडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ज्ञानतोष झा ने कहा कि यदि हम अपने आसपास स्वच्छता रखेंगे तो हरियाली देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed