फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: First seat allocation for undergraduate admission today

डीयू : स्नातक में दाखिले के लिए पहला सीट आवंटन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
डीयू की सलाह आवंटन होने पर सीट को जरूर स्वीकार करें, संतुष्ट नहीं होने पर अपग्रेड कर सकते हैं
विज्ञापन


सीट स्वीकार नहीं करने पर सिस्टम से बाहर हो जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 69 कॉलेजों में उपलब्ध 79 स्नातक कोर्सेज की 71,624 सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले के लिए पहला सीट आवंटन आज होगा। छात्रों के डैशबोर्ड पर शाम पांच बजे सीट आवंटित कर दी जाएगी। डीयू प्रशासन ने बताया कि छात्रों को आवंटित सीट को स्वीकार करना ही होगा, सीट आवंटन से संतुष्ट नहीं होने पर वह अपग्रेड का विकल्प ले सकते हैं। 21 जुलाई शाम 4:59 मिनट तक सीट को स्वीकार किया जा सकेगा। स्वीकार नहीं करने पर वह कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम से बाहर हो जाएंगे और दाखिला नहीं हो पाएगा।
डीयू के अनुसार यदि कोई छात्र सीट को स्वीकार नहीं करता तब यह माना जाएगा कि वह उस सीट पर दाखिला नहीं चाहता है। सीट स्वीकार करने पर वह सिस्टम में बने रहेंगे और सीट को अपग्रेड कर सकेंगे। छात्र अपग्रेड तभी करें जब वह अन्य आवंटन सूची का इंतजार करना चाहता है। यदि किसी छात्र को एक से ज्यादा सीट आवंटित होगी तो उन्हें किसी एक सीट को ही स्वीकार करना होगा। वहीं यदि कोई छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट है तो वह उस सीट को फ्रीज कर सकते हैं। इसके बाद वह अगले राउंड में नहीं जा सकेंगे। पहली सीट आवंटन के बाद उन्हें फीस का भुगतान 23 जुलाई शाम पांच बजे तक करना है।
विज्ञापन


डीयू में इस बार सीटों को भरने के लिए अलग नीति अपनाई जाएगी। इस बार नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में अतिरिक्त सीट आवंटन को अपनाया नहीं जाएगा। इन कॉलेजों में पहले ही राउंड में काफी सीटें भर जाती है। नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में केवल भाषाओं के विषयों में 50 फीसदी अतिरिक्त सीट आवंटित की जाएंगी। सांध्यकालीन कॉलेजों में जहां सीटें नहीं भरेंगी वहां पहले राउंड में ही 80-100 फीसदी तक अतिरिक्त सीटें आवंटित की जाएंगी। सांध्यकालीन कॉलेजों, अदिति, भगिनी निवेदिता, श्रद्धानंद समेत कॉलेजों में सामान्य, ओबीसी व ईडब्लयूएस श्रेणी के छात्रों के लिए 80 फीसदी अतिरिक्त सीटें आवंटित की जाएंगी जबकि एससी-एसटी व पीडब्लयूडी श्रेणी में सीटों का आवंटन सौ फीसदी तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी, शिवाजी, अरबिंदो, देशबंधु, दयाल सिंह समेत 39 कॉलेजों में इकोनॉमिक्स, बीकॉम, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र व इतिहास जैसे प्रोग्राम में सामान्य, ओबीसी व ईडब्लयूएस श्रेणी के लिए 20 फीसदी अतिरिक्त सीटें आवंटित होंगी। वहीं, बाकी कोर्सेज में सामान्य, ईडब्लयूएस व ओबीसी श्रेणी के लिए 30-35 फीसदी अतिरिक्त सीटों का आवंटन होगा जबकि एससी, एसटी व पीडब्लयूडी श्रेणी के छात्रोंं के लिए यह आवंटन 50 फीसदी तक होगा। यहां भाषाओं के कोर्स में भी 50 प्रतिशत तक सीटें अतिरिक्त दी जाएंगी।

---------

सीट आवंटन के बाद की प्रक्रिया

. सीट स्वीकार करने पर छात्रों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी

. जांच के बाद कॉलेज फीस भुगतान या छुटे हुए दस्तावेज की मांग करेगा।

. कॉलेज की मंजूरी के बाद छात्र फीस का भुगतान कर सकेंगे।
. अस्वीकृति, सीट रद्दीकरण और नाम वापसी के कारण खाली हुई सीटों की उपलब्धता के आधार पर डीयू अगला राउंड आयोजित करेगा।
. जो छात्र इस दौरान अपग्रेड का विकल्प चुनेंगे उन पर सीटों की उपलब्धता के आधार पर अगले आवंटन राउंड में विचार किया जाएगा।

. अपग्रेड का विकल्प लेने पर छात्र को अपग्रेड की गई सीट को स्वीकार करना होगा।

. अपग्रेड सीट को स्वीकार नहीं करने पर छात्र को डिफॉल्ट रूप से रद्द माना जाएगा और वह दाखिला सिस्टम से बाहर हो जाएगा।

. सीट फ्रीज करने के बाद नाम वापस भी नहीं लिया जा सकेगा।

-------------

दाखिला शेड्यूल

पहली सीएसएएस आवंटन सूची


-19 जुलाई (शाम पांच बजे)

सीट स्वीकार करना



-19 जुलाई से 21 जुलाई

ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन
-19 जुलाई से 22 जुलाई

ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
-23 जुलाई ( शाम 4:59 मिनट)

खाली सीटों की जानकारी


-24 जुलाई शाम पांच बजे

वरीयताओं को दुबारा व्यवस्थित करना

-24 जुलाई से 25 जुलाई शाम 4:59 मिनट

दूसरी सीट आवंटन सूची


-28 जुलाई शाम पांच बजे

सीट स्वीकार करना



-28 जुलाई से 30 जुलाई शाम 4:59 मिनट

ऑनलाइन आवेदन को मंजूरी व सत्यापन
-28 जुलाई से 31 जुलाई

ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
-01 अगस्त शाम 4:59 मिनट तक

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed