फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Election: candidates future close in EVM, results today

DUSU : चारों सीटों पर ABVP आगे, 100 ईवीएम की गिनती पूरी

Sat, 12 Sep 2015 10:56 AM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
DU Election: candidates future close in EVM, results today
दिल्ली विवि चुनावों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है और पहले राउंड की गिनती में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चारों पदों पर फिलहाल एबीवीपी सबसे आगे चल रही है।
विज्ञापन


दिल्ली विवि छात्र संघ चुनावों में वोटिंग संपन्न होने के साथ ही उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया था। दो चरणों में संपन्न हुए चुनावों में लगभग 43.3 फीसदी ही मतदान हुआ।
विज्ञापन


जबकि बीते साल मतदान का प्रतिशत 44.43 रहा था। कुल मतदाता 1,37,552 हैं। डीयू में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार को डूसू चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूसू चुनाव के लिए कुल 50 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चुनावों के लिए कुल 750 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया।

विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं...

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (ABVP)
सतींदर अवाना (President)
सन्नी देधा (vice president)
अंजलि राणा (secretary)
छत्रपाल यादव (joint ­secretary)

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI)
प्रदीप विजयराम (President)
प्रेरणा सिंह (vice president)
अमित सेहरावत (secretary)
दीपक चौधरी (joint ­secretary)

छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS)
कुलदीप बिधुरी (President)
गरिमा राणा (vice president)
राहुल राज आर्यन (secretary)
हितांशी चौहान (joint ­secretary)

ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA)
शीतल भोपाल(President)Sheetal Bhopal
सुधांशु शेखर (vice ­president)
रवि कुमार (secretary)
अभिनव कुमार (joint ­secretary)

तिब्बिया कॉलेज में सबसे अधिक 91 फीसदी वोटिंग

DU Election: candidates future close in EVM, results today

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो डी.एस रावत ने बताया कि कहीं से भी किसी प्रकार की दिक्कत या गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। कैंपस कॉलेजों में सबसे अधिक वोटिंग एसआरसीसी कॉलेज में 70 फीसदी रही।


जबकि सभी कॉलेजों की बात की जाए तो सबसे अधिक वोटिंग तिब्बिया कॉलेज में 91 फीसदी हुई जबकि सबसे कम वोटिंग 21 फीसदी शहीद भगत सिंह में हुई। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली के कॉलेजों में कुल 42 फीसदी वोटिंग हुई है।

पोलिंग स्टेशन पर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई जो कि 12:30 बजे समाप्त हुई। शुरुआत में धीमी रफ्तार से वोट पड़े लेकिन 10 बजे के बाद से बड़ी संख्या में छात्र पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचने लगे।

7 बजे तक वोटिंग हुई संपन्न

DU Election: candidates future close in EVM, results today

कई कॉलेजों में तो वोट के लिए लंबी लाइन लगी रहीं। जबकि  सांध्यकालीन कॉलेजों में शाम 7 बजे तक वोटिंग संपन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि किसी भी सेंटर से ईवीएम खराब होने की सूचना नहीं मिली।


देर शाम मतदान के बाद सभी मशीनों को सील कर दिया गया है। मतगणना पुलिस लाइन में शनिवार सुबह आठ बजे शुरू की जाएगी। चुनाव के नतीजे तीन से चार घंटे में घोषित कर दिए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि डूसू के चुनावों में कैंपस कॉलेजों में 35-40 फीसदी और ऑफ कैंपस कॉलेजों में 40-42 फीसदी के बीच वोटिंग हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed