फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Admission third list released on thursday race for admission about nine thousand seats

DU Admission: आज जारी होगी तीसरी सूची, करीब नौ हजार सीटों के लिए दाखिले की दौड़

Thu, 10 Nov 2022 12:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Nov 2022 12:21 AM IST
सार

डीयू इस बार 70 हजार सीटों पर दाखिल प्रक्रिया कर रहा है। इसमें से 61 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला हो गया है। ऐसे में करीब नौ हजार सीटों पर दाखिला प्रक्रिया बची हुई है।

विज्ञापन
DU Admission third list released on thursday race for admission about nine thousand seats
DU Admission 202 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) की तीसरी सूची बृहस्पतिवार को जारी होगी। शाम पांच तक सूची को जारी किया जा सकता है। इसके बाद छात्रों को सीट स्वीकार करने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। डीयू प्रशासन की छात्रों को सलाह है कि आवंटित सीटों को स्वीकार करें, क्योंकि आगे सीटों की कम संख्या होगी। ऐसे में दाखिले की संभावना और कम हो जाएगी।

विज्ञापन

डीयू के मुताबिक, सूची जारी होने के बाद छात्रों को 11 नवंबर सुबह 10 बजे से 13 नवंबर तक चार बजकर 59 मिनट तक दाखिले को स्वीकार करना होगा। वहीं, कॉलेजों को अपने स्तर पर ऑनलाइन आवेदन को सत्यापित करने के साथ स्वीकार करने का समय 11 नवंबर से 14 नवंबर शाम पांच बजे तक रहेगा। वहीं, छात्र 17 नवंबर तक शाम पांच बजे तक दाखिले की फीस को जमा करा सकते हैं। डीयू इस बार 70 हजार सीटों पर दाखिल प्रक्रिया कर रहा है। इसमें से 61 हजार से अधिक सीटों पर दाखिला हो गया है। ऐसे में करीब नौ हजार सीटों पर दाखिला प्रक्रिया बची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटें खाली रहने पर स्पॉट राउंड में मिलेगा अवसर
डीयू के मुताबिक, यदि उक्त चरण में भी सीटें खाली रह जाती हैं, तो 17 नवंबर को खाली सीटों को लेकर स्पॉट राउंड की घोषणा की जा सकती है। वहीं, इसके लिए छात्रों को आवेदन करने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। छात्र 18 नवंबर से 19 नवंबर तक शाम चार बजकर 59 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, 22 नवंबर को स्पॉट राउंड की दूसरी सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed