फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU admission application... can change order of priority frequently

Delhi NCR News: डीयू दाखिला आवेदन... बार-बार बदल सकते हैं प्राथमिकता का क्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
निर्धारित समय खत्म होने के बाद स्वत: लॉक हो जाएगी आखिरी बार सेव की गई प्राथमिकता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए पंजीकरण और कॉलेज-कोर्स चयन की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत पहला सीट आवंटन 16 जुलाई को होगा। इस राउंड में छात्र अपनी पहली भरी गई कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकताओं के क्रम को जितनी बार चाहें बदल सकते हैं। बीते साल तक क्रम बदलने की सुविधा के लिए अलग से विंडो मिलती थी। जबकि इस बार उसी विंडो में यह सुविधा मिलेगी।
डीयू की डीन (एडमिशन) प्रो. हनीत गांधी के अनुसार दाखिला प्रक्रिया के तहत छात्रों को पहले राउंड में कोर्स फीस जमा करने के बाद अपग्रेड-फ्रीज का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। इस सुविधा का लाभ लेने वाले छात्र संबंधित राउंड की निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने उच्च वरीयता वाले प्रोग्राम का क्रम (री-ऑर्डर) बदल सकेंगे। पहले राउंड के लिए छात्र 16 जुलाई से 21 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट की तय समय-सीमा तक अपनी प्राथमिकताओं का क्रम जितनी बार चाहें बदल सकते हैं।
विज्ञापन

अंतिम बार सेव की गई प्राथमिकताएं ही निर्धारित समय समाप्त होने पर स्वत: लॉक हो जाएंगी और आगे की सीट आवंटन प्रक्रिया में इन्हीं के आधार पर विचार किया जाएगा। उदाहरण के लिए राउंड-1 में प्रवेश पाने वाले छात्र 21 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे तक अपनी उच्च वरीयताओं का क्रम बदल सकेंगे। इसके बाद सिस्टम अंतिम सेव किए गए विकल्पों को स्वत: लॉक कर देगा। वहीं राउंड-2 के छात्रों के लिए यह सुविधा 28 जुलाई 2026 को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि पहले राउंड में सीट पाए दूसरे राउंड में अपने प्रोग्राम के क्रम को दोबारा व्यवस्थित नहीं कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह है कि वे अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए कार्यक्रम शुल्क समय पर जमा करें और अपग्रेड व री-ऑर्डर की प्रक्रिया अंतिम तिथि से पहले ही पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed