{"_id":"6abd10a3d29831d651013d29","slug":"dtu-students-will-now-get-exposure-to-the-global-market-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157281-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीयू के छात्रों को अब वैश्विक बाजार का मिलेगा अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीयू के छात्रों को अब वैश्विक बाजार का मिलेगा अनुभव
विज्ञापन
-रिसर्च, ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट पर होगा जोर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) और फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने अकादमिक और उद्योग जगत के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं, सेमिनार, सम्मेलन और सर्टिफिकेट कोर्स आयोजित करेंगे। छात्रों के लिए इंटर्नशिप के अवसर बढ़ाने के साथ फैकल्टी, विशेषज्ञों, शोध सामग्री और केस स्टडी का भी आदान-प्रदान किया जाएगा।साझेदारी में अंतरराष्ट्रीय व्यापार की बदलती परिस्थितियों, टैरिफ और गैर-टैरिफ उपायों, पर्यावरण और कार्बन फुटप्रिंट, कॉरपोरेट गवर्नेंस और नए अनुपालन नियमों जैसे मुद्दों पर शोध किया जाएगा। पीएचडी और पोस्ट-डॉक्टोरल शोध तथा संयुक्त फंडिंग प्रस्तावों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
डीटीयू के कुलपति प्रो. प्रतीक शर्मा ने कहा कि एमओयू से अकादमिक शोध और उद्योग के अनुभव को जोड़कर वैश्विक व्यापार तथा तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में प्रभावी शोध को बढ़ावा मिलेगा। फियो के महानिदेशक एवं सीईओ डॉ. अजय सहाय ने कहा कि साझेदारी का लक्ष्य छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक्स, हरित तकनीक, उन्नत विनिर्माण और डिजिटल सेवाओं जैसे क्षेत्रों में निर्यात के लिए तैयार करना है।