फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dtp makes list of owners on durga builder case

दुर्गा बिल्डर मामला: डीटीपी ने तैयार की दावेदारों की लिस्ट

Tue, 22 Jul 2014 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 22 Jul 2014 09:45 PM IST
विज्ञापन
dtp makes list of owners on durga builder case

फरीदाबाद के दुर्गा बिल्डर एरिया मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद अब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट ने उन सभी लोगों की लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है जो अपने आपको जमीन का असली हकदार बता रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे 3002 लोगों की सूची बनाई गई है। नगर योजनाकार रेणुका सिंह ने बताया कि अभी भी बहुत से लोग अपनी रजिस्ट्रियां लेकर यहां पर अपनी जमीन होने का दावा करने आ रहे हैं। उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी देकर संतुष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों की तरफ से फैसला लिया जाना है। इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 4 अगस्त को है।

उल्लेखनीय है कि दुर्गा बिल्डर एरिया में जिन लोगों को पैसा लगाने के बाद भी अब तक प्लॉट नहीं मिला है उन्होंने अपनी रजिस्ट्रियों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर कोर्ट ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग को निर्देश दिए हैं दुर्गा बिल्डर एरिया में गलत तरीके से बने हुए निर्माणों को हटाने के बाद यहां के सही अलॉटियों को उनके प्लॉट उपलब्ध कराए जाएं। इसलिए विभाग ने ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार करनी शुरू की है जो अपने आपको प्लॉटों के असली हकदार बता रहे हैं।

डीटीपी अधिकारियों के मुताबिक दुर्गा बिल्डर एरिया के 2196 लोग ऐसे थे जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट कमिश्नर के पास अपना केस दर्ज कराया है। 884 लोग ऐसे हैं जो हाई कोर्ट पहुंचे हैं। ईडब्ल्यूएस के 300 लोगों को प्लॉट दिए जाने हैं। 492 लोग सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानिंग ऑफिस की तरफ  से की गई जांच के बाद 62 योग्य लोग सामने आए हैं।


इन सभी को मिलाकर कुल 3924 मामले सामने आए थे। लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कोर्ट कमिश्नर और हाई कोर्ट सहित दो या तीन जगह अपनी शिकायत दर्ज कराई हुई है। जिससे इनका नाम दो जगह आ रहा था ऐसे लोगों की जांच कर कुल 3002 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। जिन्हें इस एरिया में प्लॉट दिए जाने हैं। इन लोगों को 60 से 263 गज के प्लॉट उपलब्ध कराए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed