फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC's blue AC bus collides with a pillar, 18 injured

Delhi NCR News: डीटीसी की नीली एसी बस खंभे से टकराई, 18 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
- घायलों में चालक और कंडक्टर भी शामिल, पुलिस ने कहा किसी को भी गंभीर चोट नहीं
विज्ञापन

- सराय काले खां से सवारियों को लेकर नांगलोई जा रही थी बस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन इलाके में बृहस्पतिवार सुबह डीटीटी की नीली एसी बस सड़क किनारे साइन बोर्ड के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस में चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक और कंडक्टर समेत बस सवार 18 लोग घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। पुलिस बस को जब्त कर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। बस की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:40 बजे पुलिस को डीटीसी बस के राजौरी गार्डन इलाके में सड़क किनारे खंभे से टकराने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल की गाड़ी और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। चालक की तरफ से बस के टकराने की वजह से ड्राइवर अनुज और कंडक्टर विरेेंदर सिंह के अलावा 16 सवारियों को भी चोट लगी थी। पुलिस ने घायलों को ईएसआईसी अस्पताल, बसई दारापुर और डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बस रूट नंबर 567 की थी। बस सराय काले खां से सवारियों को लेकर नांगलोई जा रही थी। उस समय बस में काफी लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ब्रेक में गड़बड़ी होने की वजह से हादसा हुआ। क्राइम टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने सूचना पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि क्राइम टीम की रिपोर्ट और वाहन के यांत्रिक निरीक्षण के आधार पर दुर्घटना का कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed