{"_id":"6864417d5822a26963005a13","slug":"dtc-will-also-start-inter-state-bus-service-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-95951-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू करेगा डीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू करेगा डीटीसी
विज्ञापन
- छह राज्यों के 17 शहरों के लिए दिल्ली से चलाई जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) जल्द ही छह राज्यों के 17 शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसों काे इस सेवा में लगाने की योजना को मंजूरी दी। हाल ही में बोर्ड बैठक के दौरान प्रस्ताव को मंजूरी दी गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इसमें केवल इलेक्ट्रिक बसों का उपयोग किया जाएगा। विभाग ने बसों की खरीद और सेवा शुरू करने के लिए अन्य राज्यों के साथ समन्वय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया कि बसों में एप-आधारित टिकटिंग की ही व्यवस्था होगी। अधिकारियों ने कहा कि किराया अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन डीटीसी की बसें निजी ऑपरेटरों की तुलना में अधिकतर सस्ती हैं।