फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dtc free bus service failed on rakshabandhan

'फ्री' के नाम पर बहनों के साथ हुआ धोखा

Thu, 21 Aug 2014 08:31 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
dtc free bus service failed on rakshabandhan

राखी के त्योहार पर बहनों को भाइयों से मिलाने के लिए डीटीसी ने अधिक से अधिक बसों को सड़कों पर उतारने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन यह घोषणाएं मात्र कागजों तक ही सीमित रही।

विज्ञापन


रक्षाबंधन पर फ्री के नाम पर महज 60 फीसदी बस ही सड़कों पर उतरीं, जिसके चलते सड़कों पर बहनों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में त्योहार पर स्टाफ की कमी के चलते  कुल 14,165 ट्रिप मिस हुए हैं।
विज्ञापन


डीटीसी की इस कार्यप्रणाली से बहनों के साथ बड़ा धोखा हुआ है। वादों से इतर, इंतजाम पूरे न होने के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

अचानक बीमार हो गए सारे ड्राइवर

dtc free bus service failed on rakshabandhan

रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अगस्त को राखी के दिन लगभग पचास फीसदी ड्राइवर-कंडक्टर अचानक बीमार पड़ गए थे, क्योंकि उक्त कर्मियों ने प्रबंधन को पहले छुट्टी की सूचना नहीं दी थी।

इस दिन 8922 ड्राइवर-कंडक्टर के अचानक छुट्टी पर जाने से 10 हजार से अधिक ट्रिप मिस हुए। जबकि राखी के पिछले दिन 2476 स्टाफ अचानक बीमार होकर डयूटी से गायब था।

डीटीसी प्रवक्ता आरएस मिन्हास के अनुसार प्रबंधन के निर्देश के बाद भी जो ड्राइवर-कंडक्टर राखी के दिन अचानक बीमारी के चलते छुट्टी पर चले गए थे। जिनके कारण डिपो से बाहर बस नहीं निकल सकीं, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

देखिए दो दिन के आंकड़े

dtc free bus service failed on rakshabandhan
कारण------9 अगस्त------10 अगस्त
कुल ट्रिप मिस ---8982-----14165
स्टाफ की कमी --2476----8982
बसों का टोटा ---3419-----2602
ब्रेक डाउन------1110--------825
अन्य कारण----2687------2077

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed