{"_id":"689614cde647865a85073f66","slug":"dtc-conductor-robbed-at-knifepoint-two-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-100440-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीसी कंडक्टर को चाकू की नोक पर लूटा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीसी कंडक्टर को चाकू की नोक पर लूटा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के एक कंडक्टर से चाकू की नोक पर लूटपाट करने के आरोप में गोपाल गुप्ता और बाबू मिश्रा उर्फ चिरंजीवी को गिरफ्तार किया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम की है। कंडक्टर पिंटू यादव ने शिकायत में बताया कि बस मोरी गेट से लौट रही थी और बदरपुर बॉर्डर के पास मथुरा रोड पर पहुंची थी। इस दौरान दो यात्रियों ने पहले उससे बहस की फिर चाकू निकालकर उस पर हमला किया और उसके पास मौजूद रुपये लूट लिए। आरोपियों ने डीटीसी कंडक्टर से 455 रुपये लूटे। सूचना मिलने के बाद बदरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के पास एक पार्क से गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। ब्यूरो