फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC buses used for Election campaigning in Delhi, photo of CM Kejriwal and party symbols

चुनाव प्रचार का जरिया बनीं डीटीसी की बसें, सीएम केजरीवाल की फोटो और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल

Tue, 12 Mar 2019 06:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Mar 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
DTC buses used for Election campaigning in Delhi, photo of CM Kejriwal and party symbols

लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद लागू हुई आचार संहिता के बीच राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार के लिए डीटीसी बसों को स्टीकर्स से पाटना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने डीटीसी की एसी और नॉन एसी बसों पर स्टीकर्स लगा लोगों से चुनाव में झाड़ू पर वोट डालने की अपील की है।

विज्ञापन


पूर्ण राज्य के मुद्दे को भी स्टीकरों में प्रमुखता दी गई। खास बात यह कि स्टीकर्स में कहीं भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो और पार्टी के चुनाव चिह्न को प्रदर्शित किया है। दिल्ली के शादीपुर बस डिपो समेत अन्य डिपो की डीटीसी बसों के दाएं, बाएं और पिछले हिस्से पर स्टीकर्स चस्पा किए गए हैं।  स्टीकर्स में लिखा है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए इस बार झाडू़ पर ही वोट डालें। 
विज्ञापन


स्टीकर पर ये नारे लिखे
 दिल्ली पूर्ण राज्य होगा, तभी हर दिल्ली वाले का होगा अपना घर
 दिल्ली पूर्ण राज्य होगा, तभी महिलाएं होंगी सुरक्षित
 दिल्ली पूर्ण राज्य होगा, तभी बच्चे को मिलेगा कॉलेज में एडमिशन

क्या कहते हैं डीटीसी अध्यक्ष
डीटीसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि, डीटीसी ने बसों के स्पेस को निजी विज्ञापन कंपनी को बेच दिया है। बसों पर किसी भी प्रकार के स्टीकर्स के लिए विज्ञापन की जवाबदेही है। उन्होंने कहा कि डीटीसी की ओर से चुनाव आचार संहिता का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं किया गया है। विज्ञापन एजेंसी से कोई भी पार्टी स्पेस को प्रचार के लिए खरीद सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed