फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC bus conductor shoots driver over drinks surrenders before police with body

दिल्ली में खौफनाक वारदात: DTC बस कंडक्टर को ड्राइवर ने मारी गोली, लाश लेकर पहुंचा थाने; सरेंडर से पहले पी शराब

Mon, 06 Jan 2025 07:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Jan 2025 07:20 PM IST
सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंजीत ने कत्ल की बात कबूल कर ली है और उसके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
DTC bus conductor shoots driver over drinks surrenders before police with body
डीटीसी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सोमवार को एक डीटीसी बस कंडक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि साथी बस ड्राइवर ने ही कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद बस ड्राइवर ने खुद आत्मसमर्पण कर दिया लेकिन इससे पहले उसने शराब पी। 

विज्ञापन

खुद डेड बॉडी लेकर पहुंचा था थाने
पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात उत्तरी दिल्ली जिले के अलीपुर इलाके में हुई। वारदात से पहले दोनों एक वैन के अंदर एक साथ शराब पी रहे थे। मृतक की पहचान योगेश के तौर पर हुई है जबकि हत्यारोपी का नाम मंजीत है। घटना से पहले दोनों के बीच बहस हुई थी। विवाद बढ़ने पर नशे में धुत योगेश ने मंजीत की छाती पर गोली मार दी और आत्मसमर्पण करने के लिए वैन में मृत शरीर को लेकर अलीपुर पुलिस स्टेशन पहुंच गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश ने क्यों मारा मंजीत को? 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंजीत ने कत्ल की बात कबूल कर ली है और उसके खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी और पीड़िता, दोनों मोहम्मदपुर गांव के निवासी थे, करीबी दोस्त थे। पुलिस यह पता लगाने के लिए योगेश से पूछताछ कर रही है कि किस वजह से बहस शुरू हुई जो जल्द ही मंजीत के लिए घातक हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed