ये है यूपी पुलिस का हाल, बता दिया रेप पीड़िता का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में नौकरी का झांसा देकर एक युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई और बजरिया के होटल में उसके साथ रेप किया गया। इस संबंध में युवती ने नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
युवती मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। मां और भाई के साथ मेरठ में किराए पर रहती है। युवती के मुताबिक, करीब 20 दिन पहले वह नौकरी की तलाश में एनटीपीसी दादरी गई थी, वहां एक व्यक्ति मिला, जिसने खुद को कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेकेदार बताते हुए अपना नाम ‘तौफीक’ बताया।
रिज्युमे और मोबाइल नंबर नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर लिया। आरोपी ने दावा किया कि उसके संबंध कई कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से हैं, जल्द ही नौकरी दिला देगा। इसके बाद वह लगातार मोबाइल पर बात करता रहा और सात अप्रैल को मिलने के लिए गाजियाबाद बस अड्डे पर बुलाया।
डीएसपी ने बताया रेप पीड़िता का नाम
बस अड्डे से आरोपी युवती को लेकर बजरिया के होटल में आया। पूछने पर बताया कि नौकरी देने वाले साहब यहीं मिलेंगे। आरोप है कि होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय पदार्थ युवती को पिलाया। वह बेहोश हो गई। होश में आने पर युवती ने खुद को निर्वस्त्र पाया।
युवती का दावा है कि उसके साथ आरोपी ने रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि उसके पास अश्लील पिक्चर है, जिसे नेट पर डालकर बदनाम कर देगा। आरोपी ने उसे होटल के बाहर छोड़कर वहां से भाग गया।
घर पहुंचकर पीड़िता ने मामले की शिकायत परिजनों से की। परिजनों ने बुधवार दोपहर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।
घटना की जानकारी देते हुए यूपी पुलिस की लापरवाही भी सामने आई, गाजियाबाद के डीएसपी अनिल यादव ने घटना की जानकारी देते हुए लिया रेप पीड़िता का नाम लिया। इससे यूपी पुलिस के कामकाज पर फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।