फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DSEU's GB Pant campus set for a makeover; new integrated campus to be ready soon

Delhi NCR News: डीएसईयू के जीबी पंत कैंपस की बदलेगी तस्वीर, नया इंटीग्रेटेड कैंपस जल्द होगा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
-पुरानी इमारतें हटाकर नया परिसर बनेगा, परिसर में प्रशासनिक व अकादमिक भवन के साथ हॉस्टल भी
विज्ञापन

-कैंपस के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, वर्ष 2028 तक तैयार करने का लक्ष्य
रश्मि शर्मा
नई दिल्ली। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय(डीएसईयू) के ओखला स्थित जीबी पंत कैंपस का जल्द कायाकल्प होने जा रहा है। लंबे समय से लंबित इंटीग्रेटेड कैंपस परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। करीब 100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार होने वाले इस नए परिसर में मौजूदा पुरानी इमारतों को हटाकर आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन बनाए जाएंगे। वर्ष 2028 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य है। दिल्ली सरकार ने बजट में इसके नए भवन के निर्माण के लिए 100 करोड़ का बजट रखा था।
डीएसईयू के कुलपति प्रो. अशोक कुमार नगावत ने बताया कि पुरानी इमारत को हटा दिया जाएगा और नई इमारत का निर्माण होगा। तैयार होने वाली इमारत में फिलहाल पुराने कोर्स ही चलेंगे। उन्होंने कहा कि इसे तैयार होने में करीब दो साल का समय लग सकता है। लोनिवि की देखरेख में हो रहे निर्माण में प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन, एक्टिविटी सेंटर, हॉस्टल और अन्य कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह से लैस होगा। इसके अलावा परिसर में लिफ्ट, अग्निशमन व्यवस्था, फायर अलार्म व पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जीबी पंत डीएसईयू ओखला कैंपस पहले जीबी पंत गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के नाम से जाना जाता था। डीएसईयू के गठन के बाद यह विश्वविद्यालय के अंतर्गत आया। वर्तमान में यहां इंजीनियरिंग से जुड़े पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। नए परिसर के निर्माण से छात्रों को बेहतर कक्षाएं, प्रयोगशालाएं और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed