फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DSEU Now applications for diploma and digital and design courses till July 14

DSEU: डिप्लोमा व डिजिटल एवं डिजाइन कोर्स के लिए अब 14 जुलाई तक आवेदन, 40 पाठ्यक्रमों को पेश कर रहा है विश्वविद्यालय

Mon, 11 Jul 2022 07:26 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 11 Jul 2022 07:26 AM IST
सार

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. नेहारिका वोहरा ने इस शैक्षणिक वर्ष की योजनाओं पर कहा कि हमारा डीएसईयू में छात्रों के पहले बैच के साथ एक समृद्ध अनुभव रहा है। दूसरे बैच का स्वागत के लिए हम उत्सुक हैं।

विज्ञापन
DSEU Now applications for diploma and digital and design courses till July 14
डीएसईयू की कुलपति प्रो. निहारिका वोहरा - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (DSEU) ने डिप्लोमा व BA/BSc डिजिटल मीडिया व डिजाइन के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। दाखिले के लिए इच्छुक छात्र अब आगामी 14 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई थी। वहीं, 15 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है।

विज्ञापन


कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए डिप्लोमा एवं डिग्री में 40 से अधिक कार्यक्रमों की पेशकश की है। इस साल विश्वविद्यालय में महिलाओं के लिए एक विशेष योजना शुरू होगी। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. निहारिका वोहरा ने इस शैक्षणिक वर्ष की योजनाओं पर कहा कि हमारा डीएसईयू में छात्रों के पहले बैच के साथ एक समृद्ध अनुभव रहा है। दूसरे बैच का स्वागत के लिए हम उत्सुक हैं। हमने छात्रों के प्रायोगिक ज्ञान, इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट के अवसरों का सहयोग करने और छात्रों के सीखने के लिए एक बाधा मुक्त माहौल बनाने के लिए 60 से अधिक उद्योग भागीदारों को साथ जोड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी उद्योग भागीदारी डीएसईयू में पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रमों को सुविधाजनक बना रही है। साथ ही छात्रों को उनके सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने व संसाधनों तक पहुंचने के साधन प्रदान करने में अतिरिक्त सहायता कर रही है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे डाटा एनालिटिक्स प्रोग्राम को छात्रों को नवीनतम तकनीकों को सीखाने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कुछ छात्रों ने इन सॉफ्टवेयरों तक पहुंचने के लिए लैपटॉप नहीं होने की चिंता जताई, तो विश्वविद्यालय ने डाटा एनालिटिक्स प्रोग्राम के 15 से अधिक छात्रों को सीखने में सहायता करने के लिए इस्तेमाल किए गए लैपटॉप प्रदान किए। उन्होंने कहा कि छात्रों को शुल्क-माफी और छात्रवृत्ति प्राप्त करने में सहायता करने के लिए विश्वविद्यालय के पास एक समर्पित टीम है।

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अश्विनी कंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय सभी योग्य उम्मीदवारों के नौकरी उन्मुख डिग्री हासिल करने के अधिकार को महत्वपूर्ण समझता है। हम डीएसईयू में समाज के सभी वर्गों से आने वाले छात्रों के लिए अधिक अवसर प्रदान करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। कई आय आधारित छात्रवृत्तियां, 10 से अधिक संस्थागत छात्रवृत्ति के साथ-साथ बाहरी छात्रवृत्तियां भी हैं, जिनका छात्र लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने 300 से अधिक संस्थागत छात्रवृत्ति एवं 110 से अधिक बाहरी छात्रवृत्तियां शुरू की हैं, जिनमें से कुछ हमारे उद्योग भागीदारों द्वारा समर्थित हैं। डिप्लोमा पाठ्यक्रमों से लगभग 67 छात्रों के लिए डीएसईयू दिल्ली सरकार के कल्याण विभाग के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से पोस्ट मैट्रिक मेरिट छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए छात्रों का सहयोग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed