{"_id":"65609f69f0b0dbc87f045f9c","slug":"drunken-youth-shoots-distant-relative-after-dispute-in-delhi-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नशे में दूर रिश्तेदार को युवक ने मारी गोली, हालत गंभीर; आरोपी नौकरी की तलाश में आया था दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नशे में दूर रिश्तेदार को युवक ने मारी गोली, हालत गंभीर; आरोपी नौकरी की तलाश में आया था दिल्ली
Fri, 24 Nov 2023 06:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 24 Nov 2023 06:35 PM IST
सार
दिल्ली में नशे के दौरान मामूली बात पर विवाद में दूर के रिश्तेदार को युवक ने गोली मार दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में नशा करने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक ने अपने दूर के रिश्तेदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद घायल रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलवर राजस्थान निवासी सचिन (21) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर को पुलिस को अस्पताल से एक शख्स को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल शख्स करमवीर की हालत गंभीर है और वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के स्पेशल स्टाफ को मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि करमवीर को उसके घर में गोली लगी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा कर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कई लोगों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि घायल को अस्पताल पहुंचाने वाला सचिन नाम का व्यक्ति मुख्य आरोपी है और घटना के बाद से फरार है। 22 नवंबर को पुलिस ने एक सूचना पर सचिन को गोपाल नगर नजफगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में सचिन ने बताया कि करमवीर उसके चचेरे भाई के मामा का लड़का है। वह गोपाल नगर में रहता है। वह लगातार उसके घर पर आता जाता था। वह दिल्ली में नौकरी की तलाश में आया हुआ था। दोनों शराब के आदी हैं। घटना वाली रात शराब पीने के दौरान नशे की हालत में किसी बात पर उनका विवाद हो गया और उसने करमवीर को दो गोली मार दी। पुलिस आरोपी से पिस्टल के बारे में पूछताछ कर रही है।