फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunken husband killed the wife not give to bread.

पति को रोटी नहीं दी तो पत्नी को उतारा मौत के घाट

Mon, 03 Aug 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Aug 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
Drunken husband killed the wife not give to bread.

इंद्रपुरी इलाके में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने पत्नी की रॉड मारकर हत्या कर दी। घटना के समय युवक नशे में धुत था। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी नेपाली मूल का है और चौकीदार की नौकरी करता है। पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि टोडापुर में एक युवक अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा है।
विज्ञापन


मौके पर जाकर देखा तो कमरे में एक महिला लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था।  जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त नेपाल निवासी लक्ष्मी (25) के रूप में हुई।

चौकीदारी का काम करता था पति

Drunken husband killed the wife not give to bread.

वह अपने पति करण (28) के साथ रहती थी। वह चौकीदारी का काम करता था। चार माह पहले ही दोनों किराए के मकान में रहने आए थे। देर शाम पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।

उसने पुलिस को बताया कि दोपहर में वह ड्यूटी से आने के बाद रोटी देने के लिए कहा। पत्नी ने उसे रोटी देने से मना कर दिया। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने लक्ष्मी को पीटना शुरू कर दिया। पहले तो उसने लक्ष्मी के सिर को दीवार पर मारा।

जब वह बेहोश हो गई तो रॉड लेकर उसके सिर पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जब वारदात को अंजाम दिया, उस समय वह शराब के नशे में धुत था। उसके शराब पीने की आदत की वजह से लक्ष्मी से अक्सर उसका झगड़ा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed