फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk woman call police of fake molestation and after that she fight with cops in delhi mall

शराब पीकर महिला ने पहले की छेड़छाड़ की झूठी कॉल फिर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट

Wed, 25 Oct 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Oct 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
drunk woman call police of fake molestation and after that she fight with cops in delhi mall
- फोटो : सांकेतिक चित्र

आनंद विहार स्थित क्रॉस रिवर मॉल में रविवार रात को शराब के नशे में धुत 29 वर्षीय महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। महिला ने छेड़छाड़ की झूठी कॉल कर हंगामा शुरू कर दिया। मॉल के गार्ड ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बदसलूकी करने लगी।

विज्ञापन


इस बीच पीसीआर वैन भी आ गई। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया, तो उसने एक एएसआई व महिला हवलदार के साथ मारपीट कर दी। आरोपी महिला को काबू कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान यमुना विहार निवासी नाज मलिक (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 11.40 पर क्रॉस रिवर मॉल से महिला ने छेड़छाड़ की कॉल की थी। फौरन पीसीआर वैन वहां पहुंच गई। पीसीआर वैन में एएसआई हरेंद्र के अलावा महिला गनमैन मीनाक्षी मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला जोर-जोर से चिल्लाकर मॉल में हंगामा कर रही थी

drunk woman call police of fake molestation and after that she fight with cops in delhi mall
क्रॉस र‌िवर मॉल - फोटो : अमर उजाला

वहां पहुंचने पर पता चला कि कॉल करने वाली महिला जोर-जोर से चिल्लाकर मॉल में हंगामा कर रही थी। उसका दोस्त आमिर उसे समझाने का प्रयास कर रहा था। वहीं मॉल के सुरक्षाकर्मी भी उसे समझा रहे थे।

इधर, पुलिसकर्मियों को देखते ही नशे में धुत नाज ने ज्यादा हंगामा करना शुरू कर दिया। मीनाक्षी ने उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन वह गालियां देने लगी। नाज ने हरेंद्र के साथ मारपीट करने के अलावा उसकी वर्दी भी फाड़ दी।

खबर मिलने पर थाने से आई महिला हवलदार सुमन के साथ भी नाज ने ऐसा ही किया। किसी तरह नाज को काबू कर उसका हेडगेवार अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed