{"_id":"6a257e9917d81b968707221e","slug":"drunk-scorpio-driver-runs-over-man-sleeping-on-footpath-resulting-in-his-death-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139844-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने फुटपाथ पर सो रहे शख्स को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने फुटपाथ पर सो रहे शख्स को रौंदा, मौत
विज्ञापन
-मोती नगर इलाके की घटना, 55 साल के मृतक की शिनाख्त नहीं, घटना के समय कार चालक दोस्त के घर से अपने घर जा रहा था
-पुलिस ने मौके से चालक को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में चालक के शराब के नशे में होने की हुई पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मोती नगर इलाके के राजौरी गार्डन चौक पर रविवार तड़के नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने फुटपाथ पर सो रहे 55 साल के व्यक्ति को रौंद दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल और कार चालक को पास के आचार्य भिक्षु अस्पताल लेकर गई। जहां घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं मेडिकल जांच में आरोपी चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने चालक 27 साल के हर्षित राज डोगरा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि रविवार तड़के 3.50 बजे मोती नगर थाना पुलिस को राजौरी गार्डन चौक पर एक स्कॉर्पियो कार के 55 साल के एक व्यक्ति को कुचलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि स्कॉर्पियो कार फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति को कुचला था, जो गंभीर रूप से घायल था। मौके पर ही पुलिस को कार चालक मिला, जो नशे में लग रहा था। पुलिस ने तुरंत दोनों को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक की मेडिकल जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान रमेश नगर निवासी 27 साल के हर्षित राज डोगरा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि नजफगढ़ में उसका टेलरिंग की दुकान है। रात में वह अपने दोस्त से मिलने के लिए मानसरोवर गार्डन गया था। जहां दोस्त के परिजन विदेश जा रहे थे। उनको छोड़ने के बाद दोस्त के साथ शराब पी और फिर कार लेकर अपने घर जा रहा था। घटनास्थल पर उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई।