फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunk Risjade scored the cars.

नशे में रईसजादे ने कारों को ठोंका, तानी पिस्टल

Fri, 30 Jan 2015 01:27 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Fri, 30 Jan 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
Drunk Risjade scored the cars.

शराब के नशे में धुत एक रइसजादे ने बुधवार रात वसुंधरा सेक्टर-5 में तीन कारों को ठोक दिया। कार चालकों के विरोध करने पर रईसजादे ने उन पर पिस्टल तान दी।

विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कार समेत भाग गया। कार का नंबर ट्रेस कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है लेकिन मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

वसुंधरा सेक्टर-5 में बुधवार देर रात तेज रफ्तार लग्जरी कार आगे जा रही तीन कारों से जा टकराई। हालांकि, बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। लग्जरी कार चालक नशे में धुत था। पीड़ितों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


पीड़ित वाहन चालकों ने विरोध किया तो रईसजादे ने तीनों पर पिस्टल तान दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर रईसजादा कार समेत भाग गया।

पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन वह मोहन नगर चौराहे से होता हुआ राजेंद्र नगर इलाके की किसी गली में घुस गया। एसओ इंदिरापुरम ने बताया कि रईसजादा राजेंद्र नगर सेक्टर-2 का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed