फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunk father beating class ten student in Faridabad

फरीदाबाद: दसवीं की छात्रा को शराब पीकर पीटता था पिता, चाइल्ड हेल्पलाइन पर लड़की की आपबीती सुनकर कर्मी रह गया दंग

Sun, 24 Apr 2022 10:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Apr 2022 10:17 PM IST
सार

किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर आप बीती बताई थी। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य रविंदर ने बताया कि उन्हें 1098 पर सूचना मिली थी कि बीपीटीपी थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ मारपीट करता है।

विज्ञापन
Drunk father beating class ten student in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

फरीदाबाद के थाना बीपीटीपी क्षेत्र में एक पिता शराब पीकर अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट करता था। किशोरी ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक बड़े स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर पिता के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

 
किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर आप बीती बताई थी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य रविंदर ने बताया कि उन्हें 1098 पर सूचना मिली थी कि बीपीटीपी थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ मारपीट करता है और उसे गालियां देता है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर टीम बच्ची के घर पहुंची। बच्ची के शरीर पर पिटाई के निशान मिले। काउंसिलिंग के बाद बच्ची ने पिता द्वारा पीटे जाने की बात बताई। बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्ची के बयान कराने के बाद मामला दर्ज कराया। बच्ची को मां के हवाले किया गया है। थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया आरोपी पिता को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed