{"_id":"62657f013e5db16b085a8f0f","slug":"drunk-father-beating-class-ten-student-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: दसवीं की छात्रा को शराब पीकर पीटता था पिता, चाइल्ड हेल्पलाइन पर लड़की की आपबीती सुनकर कर्मी रह गया दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: दसवीं की छात्रा को शराब पीकर पीटता था पिता, चाइल्ड हेल्पलाइन पर लड़की की आपबीती सुनकर कर्मी रह गया दंग
Sun, 24 Apr 2022 10:17 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:17 PM IST
सार
किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर आप बीती बताई थी। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य रविंदर ने बताया कि उन्हें 1098 पर सूचना मिली थी कि बीपीटीपी थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के थाना बीपीटीपी क्षेत्र में एक पिता शराब पीकर अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट करता था। किशोरी ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक बड़े स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर पिता के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर आप बीती बताई थी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया है। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य रविंदर ने बताया कि उन्हें 1098 पर सूचना मिली थी कि बीपीटीपी थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ मारपीट करता है और उसे गालियां देता है।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर टीम बच्ची के घर पहुंची। बच्ची के शरीर पर पिटाई के निशान मिले। काउंसिलिंग के बाद बच्ची ने पिता द्वारा पीटे जाने की बात बताई। बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्ची के बयान कराने के बाद मामला दर्ज कराया। बच्ची को मां के हवाले किया गया है। थाना प्रभारी अर्जुन देव ने बताया आरोपी पिता को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन