फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk bullet bike rider collided with the stairs of a house died after falling in nand nagari delhi

हेलमेट लगाया होता तो बच जाता: नशे में धुत बुलेट बाइक सवार एक मकान की सीढ़ियों से टकराया, गिरते ही हुई मौत

Tue, 02 Aug 2022 01:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 02 Aug 2022 01:06 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक दीपक परिवार के साथ दिलशाद गार्डन इलाके में रहता था। इसका अपना कारोबार था। रविवार रात करीब 11.00 बजे वह अपनी बाइक से सुंदर नगरी में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। इस बीच नंद नगरी आई-ब्लॉक में पहुंचने पर उसकी बाइक एक मकान की सीढ़ियों से टकरा गई। 

विज्ञापन
drunk bullet bike rider collided with the stairs of a house died after falling in nand nagari delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रविवार रात शराब के नशे में धुत बुलेट बाइक सवार एक मकान की सीढ़ियों से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में पीड़ित दीपक भट (34) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। नंद नगरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दीपक परिवार के साथ दिलशाद गार्डन इलाके में रहता था। इसका अपना कारोबार था। रविवार रात करीब 11.00 बजे वह अपनी बाइक से सुंदर नगरी में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। इस बीच नंद नगरी आई-ब्लॉक में पहुंचने पर उसकी बाइक एक मकान की सीढ़ियों से टकरा गई। 
विज्ञापन


दीपक बाइक समेत नीचे गिर गया, जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे के समय उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच के दौरान पता चला कि दीपक ने हादसे के शराब पी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed