{"_id":"69c7f4065e62e9ef780d15c1","slug":"drug-syndicate-busted-three-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-129801-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- पुलिस ने संचालक सहित तीन आरोपी को किया गिरफ्तार, कोडीन सिरप की 14 बोतलें और 71 नशीली गोलियां बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में स्वयंसेवी संगठन की आड़ में नशे का कारोबार चलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें संगठन का संचालक प्रदीप और उसके दो सहयोगी हितेश और अमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कोडीन युक्त कफ सिरप की 14 बोतलें, बुप्रेनोर्फिन की 71 नशीली गोलियां, वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी और करीब सात हजार नकद बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों की जानकारी हासिल कर रही है।
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 26 मार्च को सूचना मिली कि नांगलोई के शिवराम पार्क स्थित एक स्वयंसेवी संगठन की आड़ में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। टीम ने संगठन के कार्यालय पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने संगठन के संचालक 42 साल के प्रदीप और 31 साल के हितेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान प्रदीप के पास से कोडीन युक्त कफ सिरप की 11 बोतलें और बुप्रेनोर्फिन की 32 गोलियां बरामद हुईं, जबकि हितेश मेहता के पास से 39 गोलियां मिलीं। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक साथी अमन के बारे में बताया। पुलिस को इनके जरिए पता चला कि वह लक्ष्मी पार्क के पास आने वाला है। जहां से पुलिस ने 26 साल के अमन को पकड़ लिया।