{"_id":"688e09f8d9315f59e9004a72","slug":"drug-syndicate-busted-in-govindpuri-mdma-and-cocaine-worth-rs-10-lakh-recovered-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गोविंदपुरी में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 10 लाख की MDMA और कोकीन बरामद; पुलिस ने दो विदेशियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गोविंदपुरी में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 10 लाख की MDMA और कोकीन बरामद; पुलिस ने दो विदेशियों को पकड़ा
Sat, 02 Aug 2025 06:22 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:22 PM IST
सार
गोविंदपुरी की गली नंबर 13 में एक ड्रग ऑपरेशन को निशाना बनाकर की गई छापेमारी में दो विदेशी ड्रग तस्करों बर्नाडिन (39) और एजेकिले (33) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने गोविंदपुरी में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो विदेशी नागरिकों बर्नाडिन और एजेकिले को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एमडीएमए 61.16 ग्राम और कोकीन 36.64 ग्राम बरामद की गई है। अतंर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। साथ ही 8 मोबाइल फोन जब्त और10,600 रुपये नकद बरामद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि जिले की एएनएस के प्रभारी इंस्पेक्टर विष्णु दत्त की टीम में तैनात एसआई अजीत व एसआई यशपाल की टीम ने 31 जुलाई को मिली गोपनीय सूचना और तकनीकी निगरानी के माध्यम से एकत्रित जानकारी के आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
गोविंदपुरी की गली नंबर 13 में एक ड्रग ऑपरेशन को निशाना बनाकर की गई छापेमारी में दो विदेशी ड्रग तस्करों बर्नाडिन (39) और एजेकिले (33) को गिरफ्तार किया है। लगातार पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने बताया कि ये भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। अपनी ज़रूरतों के लिए पैसे कमाने के लिए, उन्होंने ड्रग्स की आपूर्ति शुरू कर दी। आरोपी बर्नाडिन वर्ष 2019 से यहां अवैध रूप से रह रहा है।
विज्ञापन