फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drug supplier arrested with heroin worth Rs 1.5 crore

Delhi NCR News: 1.5 करोड़ की हेरोइन के साथ ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सिविल लाइंस इलाके से 24 वर्षीय एक मादक पदार्थ सप्लायर मजनू का टीला निवासी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से करीब 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 339.5 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि हेरोइन की आपूर्ति में शामिल एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सिविल लाइंस इलाके में रिंग रोड रेड लाइट के पास चांदगीराम अखाड़ा क्षेत्र से होकर गुजरेगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 7.40 बजे मोटरसाइकिल सवार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान एक काली पॉलीथीन में रखी 339.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

गुड्डू ने बताया कि वह बरेली से हेरोइन लेकर आया था और उसे ट्रांस-यमुना इलाके में सप्लाई करने जा रहा था। उसने दावा किया कि वह पिछले तीन से चार वर्षों से मादक पदार्थों की अवैध आपूर्ति में संलिप्त है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल अपने एक दोस्त से निजी काम का बहाना बनाकर ली थी। मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, गुड्डू 2022 में रानी बाग थाने में दर्ज एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में भी संलिप्त रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed