फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drug supplier arrested from IGI Airport

Delhi: दिल्ली, पंजाब और असम में ड्रग सप्लाई करने वाला IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार, कनाडा भागने के फिराक में था

Sat, 24 Feb 2024 08:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 Feb 2024 08:19 PM IST
सार

आरोपी की पहचान गांव किला जीवन सिंह अमृतसर पंजाब निवासी कंवरबीर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम फरार कंवरबीर के बारे में जानकारी हासिल कर रही थी। वह अंतरराज्यीय नारकोटिक्स कार्टेल का सरगना था।

विज्ञापन
Drug supplier arrested from IGI Airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली पंजाब और असम में ड्रग सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। पंजाब का रहने वाला आरोपी पर स्पेशल सेल में तस्करी का एक मामला दर्ज है। आरोपी एक साल से फरार था और गिरफ्तारी के समय वह कनाडा भागने के फिराक में था।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान गांव किला जीवन सिंह अमृतसर पंजाब निवासी कंवरबीर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम फरार कंवरबीर के बारे में जानकारी हासिल कर रही थी। वह अंतरराज्यीय नारकोटिक्स कार्टेल का सरगना था।
विज्ञापन


18 फरवरी 2023 को कंवरबीर सिंह के दो सहयोगियों रणबीर सिंह और लोयंगम्बा इटोचा को एक ब्रेज़ा कार के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनके एक साथी कंवलदीप सिंह पहले गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से काफी मात्रा में अफीम बरामद की गई थी। इसे उसने मणिपुर के एक ड्रग सप्लायर से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कंवरबीर शामिल था। पुलिस ने पंजाब में कंवरबीर सिंह के ठिकानों पर कई छापे मारे, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी शेफ की नौकरी के लिए भारत से भागने के फिराक में है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया। इसी बीच उसके दिल्ली एयरपोर्ट पर आने की जानकारी मिलने पर स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


12वीं तक की है पढ़ाई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंवरबीर के बचपन में उसकी मां का निधन हो गया। वह तरनतारन में अपनी मौसी के पास रहता था। उसने वहां से 12 वीं कक्षा तक पढ़ाई की। उसका चचेरे भाई जगदीप तरनतारन में बर्गर हट के नाम से होटल चलाता था। उसने अपने भाई के होटल में शेफ की नौकरी शुरू की। जहां बुरी संगत में आकर वह अफीम की तस्करी करने लगा। फिर अफीम की आपूर्ति करने लगा। उसके बाद वह सप्लायर कंवलदीप सिंह के संपर्क में आया। कंवलदीप की गिरफ्तारी के बाद वह फरवरी 2023 से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed