{"_id":"5f430ea58ebc3eabec6b2273","slug":"drones-fell-outside-israel-security-officer-s-house-police-in-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्राइल के सुरक्षा अधिकारी के घर के बाहर गिरा ड्रोन, हरकत में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्राइल के सुरक्षा अधिकारी के घर के बाहर गिरा ड्रोन, हरकत में पुलिस
Mon, 24 Aug 2020 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Aug 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत विहार इलाके में रहने वाले इस्राइल के चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर के घर के सामने ड्रोन गिरने से शनिवार शाम को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
बाद में पता लगा कि बुल्गारिया देश के राजदूत का बेटा ड्रोन का उड़ा रहा था। दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने बताया कि जो ड्रोन मिला है वह 250 ग्राम वजन का है। इतने वजन के ड्रोन को उड़ाने पर कोई प्रतिबंधत नहीं है। वसंत विहार पुलिस ने मामले की जांच की थी।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ड्रोन गिरने की घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है। इस्राइल के चीफ सिक्यूरिटी ऑफिसर ने सिक्यूरिटी अलार्म बजा दिया था। इससे इलाके में हड़कंप मच गया था। तुरंत सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। वसंत विहार पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस वहां तक पहुंच गई जहां से ड्रोन उड़ा था। पता लगा कि राजदूत का बेटा ड्रोन को उड़ा रहा था। उड़ने के दौरान ड्रोन की बैटरी खत्म हो गई थी। इस कारण वह अधिकारी के घर के बाहर गिर गया। ड्रोन राजदूत के बेटे को दे दिया गया है। राजदूत के बेटे ने अपने ड्रोन की पहचान कर ली है।