{"_id":"588594584f1c1bba7ecf3a87","slug":"drone-seen-in-delhis-chhawla-area-three-foreigners","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः आसमान में ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, एक महिला समेत तीन विदेशी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः आसमान में ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, एक महिला समेत तीन विदेशी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार को छावला इलाके में तीन विदेशी नागरिकों ने ड्रोन उड़ाकर हड़कंप मचा दिया। जैसे ही इसकी सूचना मिली वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तीनों विदेशी नागरिकों को ड्रोन के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी अफ्रीका के नागरिक हैं। इनकी पहचान जासू एंटनी और सेथ ज्वेरिस्टाइन के रूप में हुई है। जबकि एक महिला भी इनके साथ थी। बता दें कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन को उड़ाने पर पाबंदी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तीनों विदेशी नागरिक मुंबई स्थित एक बीमा कंपनी में काम करते हैं। तीनों कंगनहेरी गांव में शांति नाम की महिला की मौत की जांच के लिए आए थे। इस दौरान वह गांव का फोटो लेने लगे। इसके लिए उन्होंने ड्रोन का इस्तेमाल किया। यह देखकर ईश्वर नाम के व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दे दी।
विज्ञापन
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि शांति के पति ने उसका बीमा करवाया था। बीमा राशि देने से पहले तीनों विदेशी नागरिक कंपनी की तरफ से जांच के लिए गांव आए थे। उनके साथ एक गाइड भी था। पुलिस ने थाने ले जाकर सभी आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में किसी तरह की संदिग्ध बातें सामने नहीं आने पर तीनों को जमानत दे दी गई।